Fair Work Commission ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय कार्यस्थल संबंधी ट्रिब्यूनल है। यह कर्मचारियों और नियोक्ताओं को काम पर मुद्दों को सुलझाने में मदद करता है।
सामान्य मुद्दों में अनुचित बर्खास्तगी, धमकाना, यौन उत्पीड़न, भेदभाव और कार्यस्थल संबंधीअधिकारों के विवाद शामिल हैं।
-
Fair Work Commission आपकी मदद कैसे कर सकता है?
ऑस्ट्रेलिया में ऐसे कानून हैं जो काम पर लागू होते हैं चाहे आप कहीं से भी हों, आपकी वीज़ा की स्थिति कुछ भी हो, या आप कितने ही समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हों।
-
फेयर वर्क ओम्बड्समैन और फेयर वर्क कमीशन की भूमिकाएँ
यदि आपके पास वेतन और पात्रता, कार्यस्थल पर समस्याओं या उद्यम समझौते के बारे में प्रश्न हैं, तो फेयर वर्क सिस्टम में दो एजेंसियां हैं जो आपकी मदद कर सकती हैं:
संसाधन:
अपनी भाषा में सहायता प्राप्त करने के लिए, 131 450 पर कॉल करें और Translating and Interpreting Service का उपयोग करें। ऑपरेटर को अपनी भाषा बताएं, उन्हें 1300 799 675 फोन नंबर दें और बताएं कि आप Fair Work Commission के बारे में कॉल कर रहे हैं ।